ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / बिहार निकाय चुनाव: लोगों के पैरों पर गिरकर समर्थन जुटा रहे ये प्रत्याशी,...

बिहार निकाय चुनाव: लोगों के पैरों पर गिरकर समर्थन जुटा रहे ये प्रत्याशी, दिलचस्प वीडियो आया सामने

09-Sep-2022 03:06 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH : बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर आपने कई प्रत्याशियों को अलग-अलग तरीके से समर्थन जुटाते देखा होगा। कई बार प्रत्याशी जनता को दावत देकर उन्हें लुभाने की कोशिश करते हैं तो कई बार लोगों से अनेक वादे किए जाते हैं। लेकिन इस बार बेतिया से एक प्रत्याशी का जो वीडियो सामने आया है, वह बेहद दिलचस्प है। यहां एक प्रत्याशी लोगो के पैरों में गिरकर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 




बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज़ हो चुकी है। इसी बीच बेतिया से एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां नगर निकाय चुनाव में उप मुख्य पार्षद के पद चनपटिया नगर पंचायत से प्रत्याशी गौतम सामरी लोगो के पैरों में गिरकर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। उक्त प्रत्याशी बीजेपी ओबीसी मोर्चा का नगर अध्यक्ष है। 




जिस तरह ये प्रत्याशी लोगों के पैरों पर गिरकर अपने लिए समर्थन की मांग कर रहे हैं, उसे देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं बैठी है, जिसके पास जाकर गौतम सामरी कह रहे हैं कि अपने बीटा को वोट देकर विजयी बनाएं। मैं आपलोगों की सेवा करूंगा। इसके लिए मुझे एक मौका दीजिये। प्रत्याशी अपने क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग करते हुए कह रहे हैं कि मैं 24 घंटे आपकी सेवा में लगा रहूंगा।