दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Feb-2023 03:27 PM
By First Bihar
BANKA : बिहार के बांका से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक नदी में स्नान के दौरान चार बच्चे डूब गए है। जिनमें से एक बच्चे का शव बरामद किया गया है। इस मृत बच्चे की पहचान ऋषव मिश्रा के रुप में हुई है। वहीं तीन बच्चे अब भी लापता है। ग्रामीण लापता बच्चों की खोज में जुटे हैं। यह मामला इलाके के शहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनौरी गांव का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी बच्चे लखनौरी गांव के पास ही एक नदी में स्नान कर रहे थे। तभी अधिक पानी में जाने से एक-एक कर चारों बच्चे डूब गए। जिसमें एक बच्चे को बहार निकला गया है। बाकी के तीन बच्चे अभी भी गायब बताए जा रहे हैं। फिलहाल, इस घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, इस घटना की सुचना पुलिस प्रसाशन की टीम को दे दी गई है। इसके साथ ही गोताखोर टीम को भी इन बच्चों की तलाश को लेकर सुचना दे दी गई है। अब इस टीम के आने के बाद ही इस बच्चों के मिलने के आसार जताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तलाश करने में जुट गई है।