मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
13-May-2023 03:29 PM
By First Bihar
NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां पोखर से एक किशोरी का शव मिलने के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका के परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। लड़की बीते गुरुवार से अपने घर से लापता थी। घटना मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के बिसिआईत गांव की है।
मृतक किशोरी की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी मुन्ना चौधरी की 15 साल की बेटी खुशी कुमारी के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि मृतका की मां सुनीता देवी अपनी बेटी के साथ पिछले कई वर्षों से मायके में ही रहती है। गुरुवार की सुबह खुशी थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा था।
इसी बीच शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने बिसिआईत गांव स्थित बड़ी पोखर में खुशी का शव तैरते हुए देखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से खुशी का शव तालाब से बाहर निकलवाया।
मृतक किशोरी के परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। आशंका जताई जा रही है कि चारों आरोपियों ने रेप के बाद किशोरी की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले के छानबीन में जुट गई है और जल्द ही मामले का खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।