झारखंड से बिहार पहुंचा हाथियों का झुंड, गेहूं की फसल को रौंदा; इलाके के लोगों में दहशत Bihar Road Accident : पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दो सगे भाइयों को कुचला, ट्यूशन से लौट रहे थे दोनों बच्चे बिहार राज्यसभा चुनाव: AIMIM बनी किंगमेकर, RJD को समर्थन के बदले MLC सीट की डील की चर्चा; जानिए क्या है सच Anant Singh : मोकामा में सियासी विरासत की तैयारी: अनंत सिंह ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, जानिए कौन होंगे उत्तराधिकारी बिहार में इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर ले ली जान Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती Assembly Elections 2026: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए बड़ी सियासी परीक्षा, इन राज्यों में बड़ी चुनौती BIHAR NEWS : तेजस्वी के यहां से निकलती दिखी मांझी की बहु और समधन, फोटो आया सामने; जानिए क्या है वजह Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास
11-Aug-2024 04:43 PM
By First Bihar
SEOHAR: शिवहर में एक नाबालिग लड़के का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बच्चे का शव गांव के बाहर स्थिति नाले से बरामद हुआ है। मृतक बच्चे के परिजनों ने हत्या कर शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर की है।
मृतक बच्चे की पहचान मोतिहारी के इजोरबाड़ा निवासी भोला राम के 11 वर्षीय बेटे मनु कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनु अचानक घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल रहा था। इसी बीच रविवार को गांव के बाहर लोगों ने नाले में एक शव को देखा।
शव मिलने की बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मृतक बच्चे के परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने मनु की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंकने की आशंका जताई है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर एसडीपीओ अमिल कुमार भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली है। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा