Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
28-Feb-2021 12:00 PM
MOTIHARI : बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर हर दिन सरकार की तरफ से यह दावा किया जाता है कि सूबे में लॉ एंड ऑर्डर मजबूत है और पुलिस के सामने अपराधी बेबस है। लेकिन कानून के राज्य की असलियत महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं को लेकर लगातार सामने आ रही है ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले में सामने आया है। मोतिहारी के हरसिद्धि में एक नाबालिग लड़की के साथ बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है।
सुशासन के दावों के बीच अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ है इस बात का अंदाजा हरसिद्धि की घटना से लगाया जा सकता है। हरसिद्धि थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की को बदमाशों ने उसके घर से उठा लिया। लड़की को घर से उठाकर तीन बदमाश कहीं दूर ले गए और फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की हालत गैंगरेप के बाद बेहद नाजुक बताई जा रही है। गंभीर हालत में उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने नाबालिक लड़की के साथ से गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। हरसिद्धि थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार के मुताबिक के परिजनों के आवेदन पर 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।