Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
15-Mar-2024 12:19 PM
By First Bihar
JEHANABAD : खबर बिहार के जहानाबाद से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक मामूली सी बात को लेकर पुलिस ओर ग्रामीणों में जमकर विवाद हुआ है और ग्रामीणों ने पुलिस टीम पार जानलेवा हमला किया है। इसके बाद इसी तरह लोगों को समझा -बुझाकर शांत करवाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस पर पथराव कर भीड़ ने खदेड़ दिया।
दरअसल, पुलिस द्वारा मूर्ति जब्त करने चार लोगों को हिरासत में लिए जाने से इलाके के लोग गुस्से में है। घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचे डीएम और एसपी पहुंचे। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़कर सड़क जाम हटा दिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनाव बरकरार है। पूरा प्रसाशनिक महकमा इलाके में कैंप कर रहा है। यह मामला काको थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
दरअसल, काको थाना क्षेत्र के मदरसा के समीप गुरुवार की दोपहर तालाब खुदाई के दौरान राधे कृष्ण की प्रतिमा मिली। यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। काला पत्थर की दो फीट लंबी प्राचीन मूर्ति मिली है। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लघु जल संसाधन विभाग जहानाबाद के तत्वावधान में तालाब खुदाई का काम काको से दक्षिण मदरसा तरफ चल रहा था तभी लगभग 6 फीट गहरे मिट्टी में दबी राधा कृष्ण की प्रतिमा मिली। इसकी सूचना पाकर लोगों की हुजूम उमड़ गया।
उसके बाद में सूचना पाकर अंचलाधिकारी , बीडीओ, एवं थाना अध्यक्ष काको पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों से बात की। मूर्ति मिलने के बाद आसपास के लोगों के द्वारा मूर्ति की पूजा अर्चना भी शुरू कर दी और मंदिर में मूर्ति की स्थापना करने को लेकर चर्चा चल रही है। तत्काल मूर्ति के समीप पूजा पाठ के बाद अखंड संकीर्तन भी शुरू कर दिया गया है।