मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
13-May-2023 11:42 AM
By First Bihar
MUNGER: मुंगेर में एक मुखिया प्रत्याशी की जान लेने की कोशिश की गई है। दो बदमाश मुखिया प्रत्याशी को झांसा देकर घर से बुलाकर ले गए और उसे जबरन जहर पिला दिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद मुखिया प्रत्याशी की हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दरअसल, जालेश्वर कोड़ा धरहरा प्रखंड के अजीमगंज पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। शनिवार की सुबह दो नकाबपोश जालेश्वर कोड़ा के घर पहुंचे और बहाने से उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। काफी समय बीत जाने के बाद जब जलेश्वर वापस घर नहीं लौटे तो परिजनों को शक हुआ और उनकी खोजबीन शुरू की गई।
इसी दौरान जालेश्वर कोड़ा जंगल में बेहोशी के हालत में मिले। आनन-फानन में उन्हें धरहरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। आशंका जताई है कि जो दो लोग मुखिया प्रत्याशी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे, वे नक्सली हो सकते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।