RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
01-Jul-2022 05:22 PM
SAHARSA : सहरसा के एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस पर कुर्की के दौरान जब्त किए गये सामान चुराने का आरोप लगा है. दरअसल, पंचायत चुनाव के दौरान बूथ पर गोलीबारी की गई थी. गोलीकांड आरोपी के घर की कुर्की जब्ती हुई थी. शुक्रवार को न्यायालय में इस मामले में फैसला सुनाते हुए कुर्की जब्ती के सामानों को रिलीज करने का आदेश दिया. अब पुलिस पर सामान चुराने का आरोप लगा है.
जानकारी के मुताबिक, मामला सौरबाजार थाना क्षेत्र के रोता खेम पंचायत का है. पंचायत चुनाव के दौरान मुखिया गुड्डी देवी के पति देवानंद यादव पर गोलीबारी करने का आरोप लगा था. जिसके बाद वह फरार चल रहा था. इसके लेकर पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की जब्ती हुई थी. कुछ दिन पहले उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था. जिसके बाद शुक्रवार को न्यायालय ने इस मामले की सुनवाई की.
अदालत ने अपने फैसले में पुलिस को कुर्की जब्ती के सामानों को रिलीज करने का आदेश दिया. जिसके बाद वर्तमान मुखिया गुड्डी देवी ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि जप्त सामानों में से कई सामान गायब है. कुर्की जब्ती के दौरान जब्त किए गए सामान में से जेवर-पैसे सहित अन्य कई कीमती सामान गायब हैं. हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने बच रही है.