बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
11-Aug-2023 08:18 AM
By First Bihar
BUXER : बिहार के बक्सर जिले का मोस्ट वांटेड 50 हजार का इनामी अमित कुमार सिंह को कोलकाता पुलिस ने वाराणसी से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कुख्यात औद्योगिक थाना क्षेत्र के कोठियां गांव का रहने वाला है, जिस पर हत्या और लूट का दर्जनों मामला दर्ज है। अमित सिंह के ऊपर बक्सर जिले में लगभग छह मामले दर्ज हैं।
दरअसल, छह माह पहले कोलकाता में एक वाहन चालक को गोली मारकर उसकी गाड़ी लूट ली थी। इसके बाद उसी गाड़ी से एक ज्वेलर्स की दुकान भी लूटने की योजना बनाई थी। इसी दौरान कोलकाता पुलिस के वाहन जांच के दौरान अमित के दो साथी गिरफ्तार हो गये। अमित सिंह पर 12 मार्च 2022 को प्रतापसागर के समीप मिताली पेट्रोल पंप के कर्मी मनोज पासवान की गोली मारकर पांच लाख रुपये लूटने का आरोप है। इसके बाद सासाराम के एक ठेकेदार को गोली मार कर सुर्खियों में आया था। हालांकि, लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
इधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि अमित पिछले दिनों चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद वह वाराणसी में छिप कर रहने लगा। गुरूवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली की कुख्यात अमित कुमार वाराणसी में एक मोहल्ले में छिपकर रह रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल टीम का गठन कर वाराणसी में छापेमारी कर इनामी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद कोलकाता पुलिस अपने साथ ले गई है। बक्सर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अमित को जल्द कोलकाता से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी।