RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
24-Feb-2024 02:01 PM
By mritunjay
ARWAL: बिहार में अपराधी हर दिन हत्या की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह सवेरे हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। घटना परासी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव की है।
मृतक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी अजय यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह अजय यादव मॉर्निंग वॉक पर अपने घर से निकला था। इसी दौरान बीच रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद अजय यादव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची युवक को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।