BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव
22-Jul-2021 03:39 PM
PATNA : बिहार में जारी सियासी उठा-पटक के बीच विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत 26 जुलाई से होने जा रही है. मानसून सत्र की शुरुआत से पहले बिहार विधानसभा में गुरूवार को सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने हिस्सा लिया. इस अहम बैठक में मानसून सत्र के दौरान सदन को सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा हुई.
सोमवार से बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है. बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद दोनों जगह इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. इसबार मानसून सत्र 30 जुलाई तक चलेगा. पांच दिवसीय इस सत्र के विवादों से भरे होने की पूरी संभावना है. माना जा रहा है कि विधानमंडल का यह सत्र भी काफी हंगामेदार हो सकता है. क्योंकि पिछले सत्र में जो अभूतपूर्व घटना हुई, उसे विपक्ष आज तक नहीं भूला है.
कोरोना की दूसरी लहर के बाद यह बिहार विधानमंडल का पहला सत्र होने जा रहा है. विपक्ष ने नीतीश सरकार को पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग की कुव्यवस्था, वैक्सीन की किल्लत, विधानसभा में विधायकों की पिटाई और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घरेने की तैयारी की है.
गौरतलब हो कि पिछली बार विधानसभा में कई बार अप्रिय माहौल पैदा हुए. यहां तक की विधायकों की पिटाई भी की गई. विधानसभा अध्यक्ष को विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के आरोप भी झेलने पड़े. लिहाजा दोनों खेमों में तालमेल बनाकर सदन चलाने में इस बार भी विधानसभा अध्यक्ष को काफी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है.