धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
02-Jul-2022 03:31 PM
BAGAHA : बगहा में एक महिला की खुदकुशी की सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना चिउटाहा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव की है। यहां घर में अकेली महिला ने फोन पर बात करने के बाद खुद को फांसी लगा ली। घटना के वक्त परिवार के लोग खेत में धान की रोपनी करने गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि महिला का पति यूपी में रहकर मजदूरी करता है। किस कारण से महिला ने खुदकुशी की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने महिला का मोबाइल जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल को खंगाल रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि वारदात से पहले महिला फोन पर किससे बात कर रही थी। इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है।
परिजनों की मानें तो परिवार के सभी लोग धान की रोपनी करने के लिए खेद में गए हुए थे। महिला अपनी 8 साल की बेटी के साथ घर में थी। दोनों मां बेटी टीवी देख रहे थे। इसी दौरान बेटी के सोने के बाद महिला फोन पर किसी से बात करने लगी। फोन पर बात करने के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठा लिया। जब 8 साल की मासूम की नींद खुली को उसने अपनी मां को फंदे से लटका हुआ पाया।