धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
12-Aug-2024 04:46 PM
By First Bihar
BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में मोबाइल चलाने से मना करने पर एक महिला ने अपनी जान दे दी। महिला की सास ने उसे मोबाइल चलाने पर टोका तो उसे सास की बात नगवार गुजरी और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। इस घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक महिला की शादी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुहड़ी गांव निवासी सन्नी अब्राहम से पिछले साल 23 नवंबर को बड़े ही धूमधान से हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला की सास चनपटिया अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत है। ड्यूटी पर जाने से पहले सास ने देखा कि बहू मोबाइल चला रही थी। सास ने बहू को मोबाइल चलाने से मना किया, जिससे नाराज होकर बहू ने सुसाइड कर लिया।
मृतका के पति सन्नी अब्राहम ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह स्कूल चला गया और उसकी मां अस्पताल चली गई थी। पत्नी घर का सारा काम समाप्त कर अपने रुम में सोने चली गई थी। प्रतिदिन अपना रुम बंद कर वह अकेले में मोबाइल देख रही थी।
जब कमरे का दरवाजा को खटखटाया गया तो उधर से कोई जवाब नहीं मिला। परिवार के लोगों ने खिड़ी से झांका तो उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने उसे फंसे से उतार कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार