मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
14-Mar-2022 01:15 PM
By ALOK KUMAR
BETIYA : पश्चिम चंपारण स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू है । कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी सह डीएम कुंदन कुमार के समक्ष जदयू के प्रत्याशी राजेश राम ने अपना नामांकन दाखिल किया। मौके पर वाल्मीकीनगर सांसद सुनील कुमार, एमएलसी भीष्म सहनी, विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, जेडीयू जिला अध्यक्ष शत्रुहन कुशवाहा मौजूद थे। नामांकन के छठे दिन प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया है।
डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि 16 मार्च तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल की तिथि निर्धारित है। इस अवधी में विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर डीएम-एसपी ने संयुक्त आदेश जारी कर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती कर दी गयी है। अभ्यर्थी सहित तीन ही लोग निर्वाची पदाधिकारी के कार्यलय में जाने के लिए अधिकृत होंगे।
समस्त निर्वाचन क्षेत्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। इसको लेकर किसी तरह का जुलूस व सभा बिना अनुमति के नहीं करना है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश का उलंघन करने वाले पर करवाई सुनिश्चित की जाएगी। बता दें कि जेडीयू प्रत्याशी राजेश राम के नामांकन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में एनडीए एकजुट नही दिखा। नामांकन के दौरान न तो बीजेपी का कोई विधायक दिखे और न ही पार्टी के कार्यकर्ता।