मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-May-2022 03:33 PM
NAWADA: नवादा में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। घटना रजौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को पीड़ित लड़की अपनी बहन के साथ मिट्टी लाने के लिए पहाड़ों की तरफ गई थी। पहाड़ों की तरफ जाने के दौरान पीड़िता की बहन थोड़ा आगे निकल गई और वह पीछे रह गई थी। इसी दौरान गांव के ही दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों में एक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जमीन पर गिरने के कारण पीड़िता का सिर फट गया था। वह दर्द से कराह रही थी लेकिन आरोपी को उसपर दया नहीं आई।
किसी प्रकार लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित लड़की को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी गोलू को को धर दबोचा जबकि दूसरा युवक फरार बताया जा रहा है। फिलहाल नाबालिग लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां मेडिकल जांच कराने के बाद उसका बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया गया है।