ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार: मशहूर मिठाई कारोबारी के ठिकानों पर आयकर की रेड, लाखों के टैक्स...

बिहार: मशहूर मिठाई कारोबारी के ठिकानों पर आयकर की रेड, लाखों के टैक्स चोरी से जुड़ा है मामला

19-Jan-2023 11:23 AM

By Munna Khan

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां आयकर विभाग की टीम ने एक एक बड़े मिठाई कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी है। आयकर विभाग की टीम ने कारोबारी के घर, होटल और मिठाई दुकान पर एक साथ रेड की है। सुबह सवेरे छापेमारी से हड़कंप मच गया है। टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की टीम ने यह छापेमारी की है। फिलहाल आईटी की टीम कागजातों को खंगाल रही है।


दरअसल, लाखों के टैक्स चोरी के मामले में भगवानपुर स्थित प्रसिद्ध साहू मिष्ठान भंडार के मालिक के ठिकानों पर आयकर विभाग टीम सुबह से ही छापेमारी कर रही है। आयकर विभाग की 6 सदस्यीय टीम ने साहू होटल और होटल मालिक के दो घरों पर छापेमारी कर रही है। इस दौरान कागजातों को बारीकी से खंगाला जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक साहू मिष्टान भंडार के मालिक पर आय के अनुसार टैक्स जमा नहीं करने का आरोप है। जिसकी जांच आयकर विभाग की टीम कर रही है हालांकि होटल मालिक का कहना है कि वे जीएसटी के साथ साथ इनकम टैक्स भी समय पर भरते हैं बावजूद इसके टीम छापेमारी करने पहुंची है, जिन्हें पूरा सहयोग किया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम ने फिलहाल इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया है।