Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ
26-Oct-2023 08:39 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकलकर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुजफ्फरपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मूर्ति विसर्जन के बाद तीन युवकों ने एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार,कटरा प्रखंड के जजुआर गांव में मूर्ति विसर्जन के बाद तीन युवकों ने एक ही परिवार के चार लोगों को गोली मार दी। जिसमें एक महिला भी शामिल है। इन सभी लोगों को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों का एक दिन पहले दशहरा मेले में पड़ोसियों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर पर चढ़कर फायरिंग कर दी।
वहीं, घायलों में जजुआर निवासी हेम ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, अमन ठाकुर और मोती देवी शामिल हैं। चारों एक ही परिवार के हैं। उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है। हेम ठाकुर और लक्ष्मण ठाकुर के पीठ में गोली लगी है। जबकि अन्य के हाथ-पांव में गोली लगी। गोली मारने का आरोप गांव के ही पड़ोसी अंकित ठाकुर और उसके परिजन पर लगा है। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया है और लगातार इलाके में कैंप कर रही है।
इसके साथ ही घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर एवं जजुआर थानेदार रमन राज ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने घायलों से मिलकर मामले की जानकारी ली। डीएसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने घटना का कारण आपसी विवाद बताया है। उन्होंने बताया कि, इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।
उधर, ग्रामीणों ने बताया है कि हेमा ठाकुर के परिवार के लोग बुधवार की देर रात करीब 12 बजे खाना खाने के बाद अपने घर में सोने के लिए बेड पर जा रहें थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनके घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज से पूरे इलाका थड़ा उठा। आवाज बंद होने पर जब हेमा ठाकुर के घर पर लोग पहुंचे तो सभी जख्मी हालत में पड़ें थे।