मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
25-Apr-2020 03:55 PM
PATNA: लॉकडाउन के दौरान अब बिहार मेरा विद्यालय कार्यक्रम का 21 टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर पर भी प्रसारण किया जाएगा. प्रसारण को लेकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को कुछ दिन पहले ही लेटर लिखा था. जिसके बाद प्रकाश जावड़ेकर ने यह मांग मान ली.

चिराग ने 21 अप्रैल को लिखा था लेटर
चिराग पासवान ने 21 अप्रैल को सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को एक लेटर लिखा था. चिराग ने मांग की थी कि बिहार के बच्चों पाठ्यक्रम के लिए चलाए जा रहे मेरा बिहार, मेरा विद्यालय शैक्षिक कार्यक्रम का प्रसारण बिहार के 21 टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर से भी तत्काल करवाना सुनिश्चित करें. ताकी सभी बच्चे अपनी पढ़ाई घर पर ही रहकर कर सके.

चिराग ने कहा कि बिहार में 17 एलपीटीवी एवं 4 एचपीटीवी टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर कार्यरत है जो प्रसार भारती के नियंत्राधीन है. इन ट्रांसमीटर के माध्यम से प्रतिदिनि सुबह से शाम 3 बजे तक दूरदर्शन नेशनल का कार्यक्रम प्रसारित होता है. चिराग ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने देश में कोरोना महामारी को लेकर लगे लॉकडाउन के चलते राज्य के 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों की शिक्षा में होने वाले नुकसान की भरपाई एवं उसके उज्जवल भविष्य के लिए आज से सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेरा बिहार मेरा विद्यालय कार्यक्रम का प्रसारण डीटीएच पर शुरू किया है. ताकि घर में ही रहकर बच्चे अपनी पढ़ाई जारी रख सके. लेकिन शैक्षिक कार्यक्रम का प्रसारण केवल डीडीएच चैनल पर होने से प्रदेश के बच्चों का एक बड़ा तबका जो सीधे टेरेस्ट्रियल प्रसारण के माध्यम से अपने टीवी सेट को देखता है वह इस कार्यक्रम से वंचित रह जाएगा.