पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे
30-Sep-2019 09:06 AM
PATNA : विधानसभा की पांच और लोकसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। उपचुनाव में उतरने वाले ज्यादातर उम्मीदवार आज ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। लगभग सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवार नामांकन के लिए अच्छे मुहूर्त का इंतजार कर रहे थे। 29 सितंबर को नवरात्रि की शुरुआत हुई लेकिन रविवार का दिन होने के कारण उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। लिहाजा आज अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल करने वालों की भीड़ रहेगी।
समस्तीपुर लोकसभा सीट से एलजेपी के उम्मीदवार प्रिंस आज अपना नामांकन करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान भी मौजूद रहेंगे। समस्तीपुर सीट से ही कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अशोक राम भी आज ही अपना पर्चा भरेंगे।
इसके अलावा 5 अन्य विधानसभा सीटों पर भी ज्यादातर प्रत्याशियों की तरफ से आज ही नामांकन किया जाएगा। दरौंदा विधानसभा सीट से जेडीयू कैंडिडेट अजय सिंह, आरजेडी उम्मीदवार उमेश सिंह। किशनगंज सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्वीटी सिंह और कांग्रेस उम्मीदवार सईदा बानो अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। बेलहर से जेडीयू उम्मीदवार लालधारी यादव के अलावे नाथनगर विधानसभा सीट और सिमरी बख्तियारपुर पर भी उम्मीदवार आज अपना पर्चा भरेंगे।