मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
20-Jan-2023 03:15 PM
By Srikant Rai
MADEHEPURA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय काम होता नजर आ रहा है। यही वजह है कि राज्य के अंदर आये दिन अपराधी और बदमाश छवि वाले लोगों द्वारा अपने काले कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मधेपुरा से निकल कर सामने आया है। जहां बेखौफ अपराधियों द्वारा एक जाप नेता को गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र स्थित बघरा मोड़ के पास SH 58 पर दिन दहाड़े जाप प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक उर्फ पिंकु सिंह को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई, जिसके बाद इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई है। वहीं, इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। उनके द्वारा अपराधियों की धर पकड़ हेतु छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस घटना को लेकर परिजनों का बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि, चौसा के भरगामा निवासी अभिषेक उर्फ पिंकु सिंह अपने बुलेट गाड़ी पर सवार होकर बिहारीगंज से अपने घर भटगामा गांव लौट रहे थे। इसी बीच पुरैनी थाना क्षेत्र के एस एच 58 बघरा मोड़ के पास घात लगाए अपराधियों द्वारा इनको गोली मार दी गई। अपराधियों द्वारा अभिषेक को तीन गोली मारी गई। इसके बाद वो लोग फरार हो गए। जिसके बाद मौके वारदात पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से जाप नेता को पुरैनी सामुदायिक केंद्र भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आपको बताते चलें कि, अभिषेक उर्फ पिंकु जाप के छात्र परिषद चौसा का प्रखंड अध्यक्ष था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुरैनी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एएसआई अर्जुन कुमार ओझा ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। वहीं, अपने नेता की हत्या पर स्थानीय जाप कार्यकर्ता ने पुलिस को 24 घंटो का अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि, अपराधियों की जल्द गिरफ्तार हो।