ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / बिहार में अचानक बदला मौसम, पटना, बक्सर समेत कई जिलों में हो रही...

बिहार में अचानक बदला मौसम, पटना, बक्सर समेत कई जिलों में हो रही बूंदाबांदी

21-Jan-2023 08:04 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदली है। राजधानी राजधानी में रात करीब 3:00 बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी अब तक जारी है। इसके अलावा समस्तीपुर शिवान बक्सर समेत राज्य के कई जिलों में देर रात से ही बूंदाबांदी शुरू है। इधर, कोहरे के बीच बूंदाबांदी से राज्य में एक बार फिर से कनकनी बढ़ गई है।


जानकारी हो कि, बिहार में 18 दिनों से भीषण ठंड के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी 23 जनवरी से लोगों को राहत मिलेगी। इस दौरान दिन का मौसम सामान्य रहेगा लेकिन शाम और रात में ठंड का असर देखने को मिल सकता है। इधर इस बीच अब आज सुबह से ही लोगों को बूंदा बूंदी देखने को मिल रही है।


इधर, राज्य में हो रही बूंदा बांदी को लेकर मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, हिमालय से पंजाब हरियाणा, दिल्ली और यूपी के पश्चिमी हिस्से तक मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि बूंदाबांदी के कारण ठंड में कमी आएगी। हालांकि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन 3 दिनों के बाद तापमान में दो से 4 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।।


आपको बताते चलें कि, बिहार का गया जिला सबसे अधिक ठंडा रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। जबकि राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री है। पूरे प्रदेश में अभी 5 किलोमीटर ऊपर तक पछुआ हवाओं का प्रभाव बना है इसके साथ ही साथ नमी और कोहरे की वजह से आद्रता 80% है।