रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
09-Aug-2024 04:23 PM
By First Bihar
JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां एक सनकी युवक ने पत्नी और बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद का भी गला रेत लिया और अत्महत्या की कोशिश की हालांकि पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना सोनो थाना क्षेत्र के पेलवाजन गांव की है।
मृतकों की पहचान पेलवाजन गांव निवासी मो.ओलायत की 26 वर्षीय पत्नी नासरीन खातून और उसकी पांच महीने की बेटी अलीशा के रूप मे हुई है। आरोपी ने बताया है कि वह जब भी अपनी पत्नी मासरीन को कोई काम कहता था तो वह उसे करने मे आनाकानी करती थी। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपी युवक ने शुक्रवार को पत्नी और पांच महीने की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।
पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपना भी गला रेत लिया और सुसाइड की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कहा है कि मामूली बात को लेकर युवक ने अपनी पत्नी और बेटी की जान ले ली है।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने मृतका से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी के साथ भी आरोपी युवक अक्सर मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद आरोपी ने दूसरी शादी क थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।