Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत
28-Jun-2021 06:35 PM
PATNA : बिहार में लगातार खराब मौसम में वज्रपात की वजह से आज 7 लोगों की जान चली गई है. अलग-अलग जिलों में इन लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा 5 लोगों की मौत सहरसा जिले में हुई है. जबकि मधुबनी और पूर्वी चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत वज्रपात से हुई है.
सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के सरोजा पंचायत में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से महिला समेत पांच की मौत हो गई. चकमाका पावर हाउस के पास हुई इस घटना में चार बच्चों की जान गई है. बताया जा रहा है कि जब भगिया देवी के साथ बच्चे खेतों में मूंग तोड़ रहे थे. उसी समय भीषण बारिश शुरू हो गई और उसी समय वज्रपात से फुलो राय की 68 वर्षीय माता भगिया देवी, सुरेंद्र राय की 14 वर्षीय पुत्री मंजन कुमारी, वीरेंद्र राय की13 वर्षीय विमल कुमारी, 12 वर्षीय मनीषा कुमारी और बादल कुमार सकरा निवासी पिता लाल सिंह की की मौत हो गई.
जानकारी मिली है कि बादल कुमार अपने मौसा वीरेन राय के पास आया था. वही इस घटना में दो बच्चे जख्मी हैं, जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे बलवाहाट ओपी अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के लेकर आये.