ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / बिहार में वज्रपात से 10 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जतायी शोक...

बिहार में वज्रपात से 10 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जतायी शोक संवेदना

19-Jul-2020 06:09 PM

PATNA : बिहार में बारिश के बीच वज्रपात होने से आज 10 लोगों की मौत हो गई है. आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में राज्य के कुल 7 जिलों में 10 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. वज्रपात से पूर्णिया में तीन, बेगूसराय दो, पटना में एक, सहरसा में एक, पूर्वी चंपारण में एक, मधेपुरा में एक और  दरभंगा में एक व्यक्ति की मौत हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.


मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं. सीएम नीतीश ने सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल 44 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. साथ ही साथ लोगों से अपील की है कि वह खराब मौसम में सतर्कता बरतें, वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से समय-समय पर जारी की जा रही है. चेतावनी को प्रचारित और प्रसारित करने की अपील भी मुख्यमंत्री ने की है.


आपको बता दें कि मौसम विभाग ने बिहार में आज सुबह से ही बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की थी. आपदा प्रबंधन विभाग ने भी समय-समय पर वज्रपात को लेकर अलर्ट मैसेज जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक के बिहार के उत्तरी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.