मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
23-May-2023 01:03 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन शख्स गंभीर रूप से झुलस गया। दो अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। अचानक आई बारिश के दौरान ठनका गिरा और तीन लोगों की जान चली गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहली घटना बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव की है, जहां वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों की पहचान अशोक सहनी के 14 साल के इकलौते बेटे आनंद सहनी और उसी मोहल्ले के रहने वाले लड्डू राम के 13 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लड़के गांव के बाहरी इलाके में गए थे, इसी दौरान बारिश आई और वज्रपात में दो की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से झुलस गए।
वहीं दूसरी घटना अहियारी दक्षिणी पंचायत की है, जहां मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से अहियारी गोट गांव निवासी कैलू राय के बेटे जगदीश राय की मौत हो गई। वहीं बलम राय गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों मंगलवार की सुबह मवेशी के लिए चारा लाने गए थे। इसी दौरान बारिश आ गई और दोनों ठनका की चपेट में आ गए। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।