गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी
09-Sep-2021 12:21 PM
PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव के बीच और विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान भी हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के लिए उप चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली हुई सीट के लिए 4 अक्टूबर को वोटिंग होगी.
आपको बता दें कि कांग्रेस से जनता दल यूनाइटेड में आए तनवीर अख्तर का निधन कोरोना के कारण इसी साल हो गया था. 9 मई को उनके निधन के बाद विधान परिषद की रिया सीट खाली हो गई थी. उनका कार्यकाल 21 जुलाई 2022 तक है. लिहाजा अब उनकी खाली पड़ी सीट पर उपचुनाव होगा. आपको बता दें कि तनवीर अख्तर विधानसभा कोटे से परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए थे.
बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए 15 सितंबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी. नामांकन पत्र 22 सितंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे. 23 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी 27 सितंबर तक के उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले पाएंगे. अगर आवश्यकता हुई तो 4 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी. 4 अक्टूबर की सुबह 9 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक मतदान का वक्त तय किया गया है. उसी दिन शाम 5 बजे से मतों की गिनती होगी और 6 अक्टूबर के पहले पूरी चुनावी प्रक्रिया खत्म कर ली जाएगी.