Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
07-May-2024 10:59 AM
By First Bihar
PATNA : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में बिहार की पांच सीटों पर हो रही वोटिंग को लेकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद का रिएक्शन सामने आया है। बिहार विधान परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे लालू प्रसाद ने दावा किया कि बीजेपी और एनडीए बिहार से खत्म हो गई है और जनता का रुझान महागठबंधन की तरफ है।
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि बहुत अच्छी वोटिंग हो रही है। मतदान केंद्रों पर बड़ी-बड़ी लाइन लगी हुई हैं। महागठबंधन के पक्ष में लोग एकजुट होकर मतदान कर रहे हैं। जनता का रुझान महागठबंधन की तरफ है। बीजेपी के चार सौ पार के दावे पर तंज करते हुए लालू ने कहा कि चलिए न, ऊ लोग तो पार हो ही गए हैं। लालू के कहने का स्पष्ट मतलब था कि बीजेपी और एनडीए बिहार में आउट हो चुकी है।
वहीं, अमित शाह पर पलटवार करते हुए लालू प्रसाद ने कहा कि बीजेपी वाले जंगलराज की बात कहकर लोगों को भड़का रहे हैं। बीजेपी के लोग हार के डर से इतने खौफ में हैं कि लोगों को अब भड़काने का काम कर रहे हैं। ये लोग तो संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाह रहे हैं। देश की जनता के जेहन में यह सारी बातें आ चुकी हैं।
वहीं बीजेपी नेताओं के यह कहने पर कि इंडी गठबंधन सरकार में आएगी तो ओबीसी का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को दे देगी। इसपर लालू ने कहा कि मुसलमानों को तो आरक्षण मिलना ही चाहिए। बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद वोटिंग के बीच विधान परिषद में नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
दरअसल, 11 नवनिर्वाचित सदस्यों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व सीएम राबड़ी देवी, जदयू के खालिद अनवर, सैयद फैसल अली, भाजपा की अनामिका सिंह, मंगल पांडेय, लाल मोहन गुप्ता, राजद के अब्दुलबारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर, हम के संतोष कुमार सुमन एवं भाकपा माले की शशि यादव ने मंगलवार को विधान परिषद सदस्य के रूप में शपथ ली है। विधान परिषद सभागार में सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर इन्हें शपथ दिलाई।