Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
26-Dec-2023 08:37 AM
By First Bihar
PATNA: लोकसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मियां भी तेज होती जा रही हैं। एक तरफ जहां एनडीए और I.N.D.I.A 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और मायावती की बसपा ने एनडीए और I.N.D.I.A का खेल बिगाड़ने के लिए थर्ड फ्रंट बनाने की कवायद तेज कर दी है।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर तमाम विपक्षी दल एक मंच पर आए और बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने के लिए I.N.D.I गठबंधन बनाया। उधर, बीजेपी ने भी एनडीए में देशभर के कई दलों को शामिल किया है और विपक्ष के खिलाफ रणनीति बना रही है। विपक्षी दल साथ आए लेकिन इंडी गठबंधन में ओवैसी की पार्टी को तरजीह नहीं दी गई। वहीं मायावती की पार्टी बसपा को भी किसी गठबंधन में जगह नहीं मिली है। ऐसे में अब थर्ड फ्रंट बनाकर बिहार में NDA और I.N.D.I.A का खेल बिगाड़ने की तैयारी तेज कर दी गई है।
ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम और मायावती की बसपा तीसरे मोर्चे की कवायद में जुटी हुई हैं। इसके लिए AIMIM अन्य छोटे दलों के संपर्क में है और बिहार में समान विचारधारा वाले दलों को तलाश कर रही है। ओवैसी की पार्टी थर्ड फ्रंट बनाकर बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। वहीं मायावती की बसपा बिहार में अपनी जमीन तलाश करने में जुटी है। बसपा भी तीसरा मोर्चा के जरिए बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयार में है।
उधर, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी आगामी 27 जनवरी से अपनी संकल्प यात्रा के तीसरे चरण की शुरूआत करने जा रहे हैं। वीआईपी आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं की बात कह रही है। लोकसभा चुनाव में वीआईपी किस खेमें के साथ जाएगी फिलहाल कुछ भी कह पाना कठिन है। वहीं बिहार के कुछ अन्य छोटे दल भी है जो अपनी अपनी विचारधारा के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में संभावना जाताई जा रही है कि छोटे दल बिहार में NDA और I.N.D.I.A का खेल बिगाड़ सकते हैं।