NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश
21-Jan-2024 07:50 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में ठंड का कहर जारी है। पटना समेत 18 जिले शीतलहर की चपेट है। अगले तीन दिनों तक इन जिलों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट मौसम विभाग ने 23 जनवरी तक जारी किया है। वही बिहार के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को भी कपकपाती ठंड की वजह से 23 जनवरी तक बंद कर दिया गया है।
पटना डीएम के आदेश के अनुसार आठवीं कक्षा तक के बच्चे स्कूल नहीं आएंगे लेकिन 9वीं कक्षा के ऊपर के छात्र-छात्राओं को स्कूल आना होगा। सुबह 9.00 बजे से पूर्व एवं अपराह्न 3.30 बजे के बाद पठन-पाठन नहीं होगा। शीतलहर के कारण स्कूलों को बंद किया गया है। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस कपकपाती ठंड से राहत कब मिलेगी? इस सवाल का जवाब मौसम विभाग ने दिया है।
मौसम विभाग ने बताया कि अभी पटना, गया, औरंगाबाद, भागलपुर, नालंदा, मुंगेर, खगड़िया, बांका, लखीसराय, जमुई, नवादा सहित 18 जिलों में ठंड ज्यादा पड़ रही है जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि अगले तीन दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल 24 जनवरी तक ठंड और शीतलहर से लोगों को राहत मिलने वाली नहीं है।
बता दें कि एक दो दिन पहले पटना में तेज धूप निकला था जिसे देख लोगों को भी यह लग गया था कि अब दिन गर्म होगा और ठंड कम होगा। लेकिन 21 जनवरी यानी आज सुबह से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सूर्य भगवान का आज तो दर्शन तक नहीं हुआ है। यह हालत सिर्फ पटना का नहीं बल्कि पूरे बिहार में अमूमन यही स्थिति देखने को मिल रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की बढोतरी हुई है।
सबसे ज्यादा ठंड बांका में पड़ रही है। वही शनिवार को सबसे ज्यादा ठंड गया जिले में न्यूनतम 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। बता दें कि जम्मू और शिमला में जबकि 5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। यूं कहे की जम्मू और शिमला से ज्यादा ठंड गया में शनिवार को देखने को मिला। वही आज रविवार को सबसे ज्यादा ठंड बांका जिले में पड़ा है। पटना में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है।