PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Holi Special Train: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, हावड़ा–आनंद विहार से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; इन जिलों के लोगों को होगा लाभ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश
02-Aug-2024 04:32 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार पुलिस ने ठगी के बड़े गिरोह का खुलासा किया है। हजारों किसानों और छोटे कारोबारियों को चूना लगाने वाले गिरोह के शातिर सदस्य के पास से पुलिस ने करीब चार करोड़ रुपए कैश जब्त किए हैं। इतनी बड़ी राशि को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, सीमांचल का इलाका मक्का उत्पादन के लिए भी मशहूर है। शातिर ठग किसानों और छोटे कारोबारियों को मक्का की अच्छी कीमत दिलाने के नाम पर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस की मानें तो कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया के करीब दो हजार मक्का किसानों और मक्का के छोटे व्यापारियों को गिरोह के लोग ठगी का शिकार बना रहे थे।
पूरे मामले पर कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस गैंग को पकड़ने के लिए कटिहार पुलिस पिछले डेढ़ महीने से काम कर रही थी। पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी गौतम कुमार को पोठिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने 3 करोड़ 77 लाख 94 हजार 450 रुपए कैश और अलग-अलग बैंक खातों के 31 लाख रुपए को भी होल्ड किया है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार शातिर के खिलाफ दूसरे जिलों में भी ठगी और धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले को देख रही है। ठगी के शिकार मक्का व्यापारियों ने बताया है कि शातिर गौतम कुमार मक्का का अधिक दाम दिलाने का झांसा देकर उन्हें ठगी का शिकार बनाया था। इसकी गिरफ्तारी से सीमानंचल के मक्का किसानों और मक्का व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस ठगी के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।