मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
22-Jun-2023 08:31 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। तेज रफ्तार दो बाइक की जोरदार टक्कर में यह हादसा हुआ है। घटना हथौड़ी थाना क्षेत्र के पकहीघाट की है।
मृतकों की पहचान रामदेव मांझी, राहुल कुमार और सुनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार दो बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल हुए दो अन्य लोगों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।