Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
22-Aug-2023 03:56 PM
By First Bihar
MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रहा अनियंत्रित हाइवा चाय दुकान को तोड़ते हुए एक घर में जा घुसा। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में 8 से 10 लोग घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना सफियावाद थाना क्षेत्र के एनएच 80 पर डकरा नाला सतखजुरिया के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे लखीसराय की तरफ से आ रही तेज रफ्तार 18 चक्का हाईवा अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे एक ऑटो, तीन ई रिक्शा को रौंदते हुए चाय की दुकान को तोड़कर घर में घुस गया। जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस घटना में करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा बहुत ही तेज रफ्तार से आ रहा था और एकाएक चाय नास्ते की दुकान को तोड़ते हुए घर में घुस गया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसी बीच आरोपी हाइवा चालक मौके से फरार हो गया जबकि लोगों ने खलासी को धर दबोचा। गनीमत की बात रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। फिलहाल पुलिस ट्र के ड्राइवर को तलाश कर रही है और ट्रक को जब्त कर लिया है।