गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
09-Mar-2024 11:19 AM
By mritunjay
ARWAL: बिहार में गाड़ियों की तेज रफ्तार की चपेट में आकर हर दिन लोगों की मौत हो रही है। ताजा घटना अरवल से सामने आया है, जहां ट्रक और कंटेनर के बीच हुई जोरदार टक्कर में ट्रक ड्राइवर की दर्दनाक मौतो हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 की है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक पटना की तरफ जा रहा था जबकि कंटेनर औरंगाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों गाड़ियों की बीच भीषण टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने दोनों चालकों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल में चालक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान नालंदा निवासी विकास कुमार के रुप हुई है। वहीं घायल कंटेनर चालक दिलीप कुमार बलिया का रहने वाला बताया जाता है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हादसे में कंटेनर के खलासी को भी गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।