Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Patna Police News: युवक को थप्पड़ मारना पटना की महिला दारोगा को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही SP ने ले लिया बड़ा एक्शन Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Bihar Police: बिहार पुलिस ने जारी की 30 इनामी अपराधियों की लिस्ट, हत्या से लेकर शराब तस्करी के आरोपी शामिल Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना Budget 2026: ‘युवाओं के पास रोजगार नहीं, किसान परेशान’, राहुल गांधी ने की बजट 2026 की आलोचना नशे की बुरी लत बनी जानलेवा: ऑटो में दो युवक की डेड बॉडी मिलने से सनसनी, हेरोइन और सिरिंज भी बरामद Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में शिक्षक के घर से विस्फोटक मिलने से हड़कंप, पुलिस ने दो भाईयों को दबोचा Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा
23-Jan-2024 01:07 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सामान्य प्रशासन विभाग और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज भारी पैमाने पर बिहार प्रशासनिक सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें वैसे अफसर भी हैं जिन्हें हाल में आईएएस कैडर मिला है। इसको लेकर विभाग के तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है। इस दौरान सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि कई मंत्रियों के सरकारी आप्त सचिव जिन्हें आईएएस कैडर मिला था उन्हें अब मंत्री के पीएस से हटाकर नई जगह पर पोस्टिंग की गई है। हालांकि, नीतीश कुमार के बेहद खास मंत्री विजय चौधरी ने अपने पीएस को अपने विभाग में ही पोस्टिंग कराई है।Iइसके साथ ही सुरेश चौधरी को पंचायती राज का सचिव बनाया है। किशोरी चौधरी को राजस्व एवं भूमि सुधार का संयुक्त सचिव की कुर्सी दी गई है। वहीं,
दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक उज्जवल कुमार सिंह को संयुक्त सचिव ग्रामीण कार्य विभाग बनाया गया है। जबकि, समाज कल्याण विभाग के मंत्री के आप्त सचिव शशांक शेखर सिंह को संयुक्त सचिव जल संसाधन विभाग बनाया गया है। मंत्री विजय चौधरी के आप्त सचिव नवीन को वित्त वाणिज्य कर विभाग के साथ ही साथ अब संसदीय कार्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। यह विभाग विजय चौधरी के जिम्मे है। जबकि, परिवहन विभाग के मंत्री शीला कुमारी के सरकारी आप्त सचिव मनोज कुमार को बंदोबस्त पदाधिकारी नवादा बनाया गया है।
उधर, बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है। कई जिलों में नए उप विकास आयुक्त की पोस्टिंग की गई है तो कई अनुमंडल के एसडीओ भी बदले गए है। वैशाली के डीडीसी चित्रगुप्त कुमार को दरभंगा का डीडीसी बनाया गया है। वैशाली के एडीएं विनोद कुमार सिंह को नगर निगम पूर्णिया का नगर आयुक्त बनाया गया है।