ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, गया-कोडरमा रूट पर दो भागों में बंट...

बिहार में टला बड़ा रेल हादसा, गया-कोडरमा रूट पर दो भागों में बंट गई मालगाड़ी

14-Sep-2024 10:36 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार में शनिवार को फिर एक बड़ा रेल हादसा टल गया। राज्य के गया कोडरमा रेलखंड पर शनिवार को एक मालगाड़ी टूट कर दो भागों में बट गई। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से कोई हानि नहीं हुई। दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी कोडरमा से गया की ओर जा रही थी। गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास यह हादसा हुआ। 


जानकारी के मुताबिक बोगी को जोड़ने वाली कपलिंग टूटने से मालगाड़ी के दो टुकड़े हो गए। रेलवे के अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बिहार में चालक और गार्ड की सूझबूझ से यह रेल हादसा टल गया। गया-कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास यह हादसा हुआ। गाड़ी अप लाइन पर आ रही थी। इस लाइन पर आवागमन ठप हो गया जिसे दुरुस्त करने के लिए रेलवे की कर्मी और अधिकारी युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं।