ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार से बड़ी खबर: तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत, नहाने...

बिहार से बड़ी खबर: तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

10-Sep-2024 12:47 PM

By First Bihar

BANKA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बांका से आ रही है, जहां तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत हो गई है। चारों लड़कियां करमा-धरमा पर्व के मौके पर नहाने के लिए तालाब में गई थीं, तभी एक के बाद एक चारों गहरे पानी में चली गईं। इस हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है। घटना चांदन के आनंदपुर थाना क्षेत्र के बेहरार गांव की है।


मृतक बच्चियों की पहचान बेहरार गांव निवासी शंकर यादव की 14 वर्षीय बेटी पूनम कुमार, संजय यादव की 12 साल की बेटी निशा कुमार, विनोद यादव की 15 वर्षीय बेटी पुष्पा कुमारी और बजरंगी यादव की 14 साल की बेटी ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव की पांच लड़कियां मंगलवार की सुबह नहाने के लिए तालाब पर गई थीं। इसी दौरान चार बच्चियों की डूबने से मौत हो गई।


इस हादसे के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चारों लड़कियों के शव को पानी से बाहर निकाला। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों बच्चियों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। एकसाथ चार बच्चियों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।