BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
05-Dec-2023 09:57 AM
By First Bihar
CHHAPRA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश आम लोगों के साथ साथ खास लोगों को भी अपनी गोली का शिकार बनाने लगे हैं। ताजा घटना सारण से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। बाइक सवार बदमाशों ने आरजेडी नेता को उस वक्त निशाना बनाया जब वे बाजार से चाय पीकर घर लौट रहे थे।
अपराधियों की गोली के शिकार हुए आरजेडी नेता की पहचान भेल्डी थाना इलाले के समतपुर गांव निवासी 31 वर्षीय किशोर कुमार महतो उर्फ विधायक जी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किशोर कुमार चाय पीने के लिए बाजार गए थे। चाय पीने के बाद वे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद आरजेडी नेता लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायल आरजेडी नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरजेडी नेता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, मृतक आरजेडी नेता के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। इलाके के लोग सवाल उठा रहे है कि बिहार में जब खास लोग ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की बिसात ही क्या है।