मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
29-Dec-2022 12:36 PM
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी अपराधी बेखौफ हो गए हैं। बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ इस कदर खत्म हो चुका है कि दिन के उजाले में वारदातों को अंजाम देने में भी परहेज नहीं कर रहे हैं। गुरुवार की सुबह दीपनगर थाना क्षेत्र के अयोध्या नगर मोहल्ले में रोजगार सेवक के घर में घुसे बदमाशों ने कैश समेत करीब 15 लाख के गहने लूटकर फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि सिलाव की रोजगार सेवक रंजू देवी के घर में सुबह दूध देने के बहाने 6 की संख्या में अपराधी हथियार से लैस होकर पहुंचे और उसके बाद मारपीट कर घर के सदस्यों को बंधक बना लिया। घर में मौजूद लोगों को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने घर में जमकर लूटपाट की और घर में रखे कैश समेत करीब 15 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। सुबह सवेरे हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि बदमाश सुबह 7 बजे घर में दाखिल हुए थे और करीब 8:45 तक लूटपाट की घटना को घटना को अंजाम दिया और इसके बाद आसानी से भाग निकले। बता दें कि रंजू देवी रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत हैं वहीं उनका बेटा किसी बैंक का मैनेजर के पद पर कार्यरत है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर डीएसपी शिबली नोमानी और दीपनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।