मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
27-Jun-2023 09:03 AM
By Tahsin Ali
PURNEA: इस वक्त की बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बस चालक की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए है। घायलों में पांच की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना कसबा थाना क्षेत्र के एनएच 57 के नवोदय चौक के पास की है।
बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी बस दिल्ली से बंगाल के मालदा जा रही थी। जैसे ही बस नवोदय चौक के पास पहुंची अनियंत्रित होकर दूसरी लेन से जा रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। दुर्घटना में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पांच लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को नींद आ गई और इसी दौरान बस दूसरे लेन में चली गई।