मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
08-Aug-2022 02:41 PM
PATNA : बिहार में जारी सियासी संकट के बीच बीजेपी के बड़े नेता दिल्ली कूच कर गए हैं। बिहार के ताजा राजनीतिक हालात के बीच एक तरह जहां जेडीयू, कांग्रेस, आरजेडी और हम ने विधायक दल बैठक बुलाई है और सभी सांसदों और विधायकों को पटना में मौजूद रहने के लिए कह दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के कई मंत्री और बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
बिहार एनडीए के बीच जेडीयू और बीजेपी के रिश्ते काफी बिगड़ चुके हैं कि बात सरकार के अस्तित्व तक पहुंच गई है। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व डैमेज कंट्रोल की कोशिश में जुट गया है तो वहीं जेडीयू NDA से अलग होने के लिए एग्जिट प्लान पर काम कर रही है। जेडीयू ने अपने सभी सांसदों और विधायकों को पटना तलब किया है तो वही बीजेपी के कई दिग्गज नेता दिल्ली रवाना हो चुके हैं। सोमवार की सुबह रविशंकर प्रसाद, मंत्री शाहनवाज हुसैन, मंत्री नितिन नवीन, सतीश चंद्र दुबे समेत कई नेता दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं।
इधर, एनडीए की सहयोगी हम समेत आरजेडी और कांग्रेस और ने भी अपने विधायकों और सांसदों को पटना बुला लिया है। जेडीयू के साथ ही आरजेडी, कांग्रेस और हम ने भी विधायक दल की बैठक बुला ली है। बता दें कि बिहार की राजनीति में बड़े सियासी खेल की पूरी पटकथा लिखी जा चुकी है। पूरी संभावना है कि नीतीश कुमार बीजेपी को बड़ा झटका देकर कभी भी महागठबंधन के साथ सरकार बना सकते हैं।