Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
02-Sep-2024 04:24 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पहले अपराधियों के निशाने पर कारोबारी और पैसे वाले लोग होते थे लेकिन अब इनके निशाने पर सरकारी स्कूल के शिक्षक भी आ गए हैं। सीतामढ़ी में अपराधियों ने स्कूल पर पर्चा साट कर शिक्षकों से दो-दो लाख रुपए की डिमांड कर दी है और रंगदारी के पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है।
दरअसल, बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के सहियारा थाना क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरनहिया के विद्यालय भवन के मुख्य द्वार के पीलर पर रंगदारी की मांग का पर्चा साट कर बदमाशों ने सनसनी फैला दी है।स्कूल के हेडमास्टर अभिषेक शर्मा ने बताया कि शिक्षक और अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारी सोमवार की सुबह जब स्कूल पहुंचे, तो मुख्य द्वार के चार पीलरों पर पर्चा सटा पाया।
टीम नवाब गरीबों के मसीहा नामक आपराधिक संगठन के द्वारा 2 सितंबर को 2 बजे तक 2 लाख स्कूल के सभी कर्मियों को देने को कहा गया है। पैसे नहीं देने वाले कर्मियों और उनके परिवार को अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई है। इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षक और अन्य कर्मी दहशत में आ गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही सहियारा थाना की पुलिस स्कूल पहुंची और धमकी वाले पर्चा को को हटाया और परिसर में फेंके गए अन्य 8 पर्चा को जब्त कर लिया है। हेडमास्टर ने स्थानीय थाना और उच्चाधिकारियों को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया है। पूरे मामले पर सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।