मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
05-Nov-2022 01:35 PM
By SONU KUMAR
NAWADA: नवादा में यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ कोचिंग संस्थान के संचालक ने यौन शोषण की वारदात को अंजाम दिया है। जिसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नगर थाना क्षेत्र के नवीन नगर मोहल्ले में संचालित एक कोचिंग संस्थान का बताया जा रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक युवक लड़की का यौनाचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि लड़की कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा है और युवक कोचिंग का संचालक है। वीडियो को देखने से लगता है कि कमरे के भेंडीलेटर से किसी ने वीडियो शूट किया है। यौन शोषण का वीडियो वायरल होने के बाद जिले के लोग सकते में हैं। फिलहाल यौन शोषण का यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है।
बता दें कि पांच साल पहले भी नवादा शहर में एक ऐसा ही वारदात सामने आया था। न्यू एरिया पातालपुरी इलाके में एक कोचिंग संस्थान का वीडियो वायरल हुआ था, तब शहर के लोग स्तब्ध हो गए थे। उस वीडियो को दुष्कर्मी शिक्षक की पत्नी द्वारा ही वायरल किए जाने की बात सामने आई थी। कुकर्मी शिक्षक ने सरस्वती पूजा के दिन ही कोचिंग में नशीला पदार्थ खिलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था और बाद में छात्रा को ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण कर रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था।