मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
16-Jun-2023 07:50 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बिहार में एक शवयात्रा के दौरान हैरान कर देन वाला वाकया हुआ. लोग शब के साथ श्मसान जा रहे थे कि रास्ते में एक युवक ने दूसरे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. कुल्हाड़ी के वार से घायल व्यक्ति तड़पता हुआ गिर गया. वहीं, हमलावर भाग कर थाने में जा पहुंचा और सरेंडर कर दिया. पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो हैरान करने वाली कहानी सामने आयी.
थाने के गेट पर हमला
वाकया जमुई जिले के सिमुलतला का है. सिमलतुला थाने गेट के सामने से शवयात्रा गुजर रही थी कि उसमें शामिल एक युवक ने दूसरे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. ये नजारा देख शवयात्रा में अफरातफरी मच गयी. कुल्हाडी के वार से घायल युवक तो रोड पर गिर कर छटपटाने लगा. वहीं, हमला करने वाला भाग कर थाने में जा घुसा. उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया और फिर ये भी बताया कि उसने इस कांड को क्यों अंजाम दिया.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिमुलतला थानाक्षेत्र के खुरंडा गांव के लालाडीह टोला में लीलो यादव नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी. गांव के लोग शुक्रवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे. शव यात्रा जब थाने के गेट के सामने से गुजर रही थी, तब शवयात्रा में शामिल गांव के ही युवक राजेश उर्फ राजा ने साथ चल रहे दिनेश यादव पर अचानक कुल्हाड़ी से वार कर दिया. लोग कुछ कहते समझते इससे पहले ही राजेश उर्फ राजा भाग कर थाने में जा घुसा.
अवैध सबंध के कारण हुआ कांड
पुलिस के सामने राजेश उर्फ राजा ने बताया कि दिनेश यादव का अवैध संबंध उसकी पत्नी से है. पत्नी ने दिनेश यादव के कारण उसका जीना मुहाल कर दिया है. इससे आक्रोशित होकर उसने दिनेश यादव की हत्या करने की सोंची और फिर थाने के सामने ही उस पर वार कर दिया. पुलिस ने राजेश उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, घायल दिनेश यादव को इलाज के लिए झाझा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.