Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट
03-Jan-2024 01:05 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून को खत्म करने की लगातार मांग उठती रही है। विपक्ष के साथ साथ सत्ताधारी दल के नेता भी शराबबंदी की समीक्षा कराने की मांग सरकार से करते रहे हैं। पक्ष और विपक्ष की तरफ से लगातार उठ रही मांग के बाद विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी का फिर से सर्वे कराने का ऐलान किया था। अब विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है।
बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मद्य निषेद मंत्री सुनील कुमार ने कहा है कि सरकार जल्द ही शराबबंदी का सर्वे कराने जा रही है। उन्होंने कहा कि सर्वे के लिए एजेंसी का चयन किया जा रहा है। एजेंसी के चयन के बाद डिटेल सर्वे करवाया जाएगा। कौन सी एजेंसी किस तरीके से काम करती है उसी के आधार पर एजेंसी का चयन किया जाएगा और फाइनल सलेक्शन के बाद सर्वे का काम को शुरू कर दिया जाएगा।
वहीं राजद विधायक के विवादित पोस्टर पर उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है। किसी पार्टी की राय यह नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल का स्टैंड क्लियर नहीं है। हम लोग इसको सही नहीं मानते हैं। सभी धर्म का समान रूप से सम्मान होना चाहिए। हमारी पार्टी सभी धर्म का सम्मान करती है। राष्ट्रीय जनता दल का मामला है, हम सभी का सम्मान करते है। वहीं हिट एंड रन कानून को लेकर मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इस तरह की अगर गलत कानून ले जाएंगे तो लोग उसका विरोध करेंगे।