मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
10-Jan-2023 02:02 PM
By mritunjay
ARWAL: बिहार में शराब माफिया और तस्करों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला अरवल से सामने आया है, जहां झारखंड से शराब की खेप लेकर बिहार पहुंचे तस्करों ने गाड़ी रोकवाने पर एक दारोगा को रौंद डाला हालांकि, घटना को अंजाम देकर भाग रहे तस्करों को ग्रामीणों ने धर दबोचा और उनकी जमकर धुनाई कर दी। तस्करों की गाड़ी से गंभीर रूप से घायल हुए दारोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मेहंदिया थाना के पास की है।
अरवल जिले के मेहंदिया थाना के पास वाहन को रुकवा रहे एएसआई को बेखौफ शराब तस्करों ने कुचलकर मारने का प्रयास किया। घटना में घायल एएसआई शैलेंद्र कुमार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इधर वालिदाद में वाहन लेकर भाग रहे शराब तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने वाहन को जप्त कर थाने लाकर शराब की गिनती की तो वाहन के अंदर से अलग-अलग मात्रा में 29 कार्टून शराब बरामद की गई। शराब झारखंड से पटना ले जाई जा रही थी।
बताया जा रहा है कि NH 139 पर गुप्त सूचना के आधार पर कलेर पुलिस वाहनों की तलाशी ले रही थी तभी जवानों ने औरंगाबाद की ओर से आ रही जाइलो गाड़ी को रोकवाने की कोशिश की लेकिन तस्कर पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकले। जिसके बाद कलेर थाने की पुलिस ने मेहंदिया थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एएसआई शैलेंद्र कुमार ने बैरियर लगाकर तस्करों की गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन तस्करों ने बैरियर समेत एएसआई को उड़ा दिया और भागने लगे। इस दौरान वालिदाद बाजार के पास तस्करों की गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शराब तस्कर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।