1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
17-Nov-2023 10:56 AM
By First Bihar
MUNGER: बिहार में बेखौफ हो चुके शराब माफिया अब लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां शराब छिपाने से रोकने पर तस्करों ने एक 12 साल के लड़के को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर मगही टोला की है।
दरअसल, मुंगेर में शराब माफिया के खिलाफ आवाज उठाना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। देर शाम घर के पास शराब रखने से मना करने पर शराब माफिया ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पुणे साहनी के 12 वर्षीय बेटे अमित कुमार के जांघ में गोली लग गई, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल लड़के को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी विनोद साहनी पीड़ित के घर के पास शराब की बोतलें छिपा रहा था। बच्चे के पिता पुणे सहनी ने जब उसे रोका तो शराब कारोबारी और उसके परिवार के लोग गाली गलौज करने लगे। इसी बीच विनोद के बेटे विशाल कुमार ने फायरिंग कर दी। गोली घर के बाहर खड़े पुणे साहनी के 12 वर्षीय बेटे अमित कुमार की जांघ में जा लगी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।