मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
26-Jun-2024 06:35 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकर शराब के शौकीन लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सरकारी कर्मी हों या आम लोग अक्सर नशे में झूमते दिख जाते हैं। ताजा मामला कैमूर से सामने आया है, जहां भभुआ सदर अस्पताल तीन स्वास्थ्यकर्मी शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करते पकड़े गए हैं।
दरअसल, भभुआ सदर अस्पताल के अंदर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन कर्मियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों कर्मी शराब के नशे में धुत्त होकर सदर अस्पताल पहुंचे थे और हंगामा कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर भभुआ पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और तीन शराबी कर्मियों को धर दबोचा।
जांच में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। अस्पताल के परिसर से पुलिस ने शराब की बोतल और रैपर को जब्त किया है। पुलिस आरोपियों तक शराब पहुंचाने वाले की तलाश में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में सदर अस्पताल के तीन स्वास्थ्य कर्मी समस्तीपुर के प्रिंस कुमार, वैशाली के रंजीत कुमार और हाजीपुर का रहने वाला टुनटुन सिंह शामिल हैं।
डीएसपी मुख्यालय गजेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दिया गया था सदर अस्पताल में कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। सूचना पर भभुआ पुलिस जब अस्पताल पहुंची तो तीनों स्वास्थ्य कर्मी हल्ला करते हुए पकड़े गए। जांच करने पर तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।