पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
10-Sep-2023 05:03 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद दूसरे नशों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। नशे के आदि लोग अब दूसरे नशीले पदार्थों की ओर रूख कर रहे हैं। आए दिन राज्य के अलग अलग जिलों से बड़े पैमाने पर शराब के साथ साथ गांजा और ड्रग्स की खेप पकड़ी जा रही है। इसी कड़ी में पटना पुलिस ने नशे के कारोबार का खुलासा किया है। पटना पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र से गांजा का बड़ी खेप को जब्त किया है।
पटना ईस्ट के एसपी संदीप सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ किलो गांजा को बरामद किया गया है। गिरोह का सरगना असम से गांजा की खेप मंगाकर बिहार में खपाने का काम करता था। राजधानी पटना में गिरोह का सरगना लगातार अपना ठिकाना बदलता रहता था। पुलिस ने गांजा के अवैध कारोबार के सरगना श्रीकांत के गिरफ्तार किया है। श्रीकांत पहले मेहंदीगंज में रहता था लेकिन फिलहाल रामकृष्णा नगर में उसने अपना ठिकाना बना रखा था।
एसपी ने बताया कि सरगना श्रीकांत का संपर्क हाजीपुर तक गिरोह काम कर रहा था। इससे पहले एनडीपीएस के केस में श्रीकांत जेल जा चुका है। पटना में सप्लाई करने के लिए वह गांजा की खेप लेकर आया था। पटना के रामकृष्ण नगर, पत्रकार नगर, अगमकुआ और पटना के पॉश इलाके में वह गांजा की सप्लाई करता था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क को खंगाला रही है और हाजीपुर से लेकर अन्य ठिकानों पर छापेमारी की कर रही है।