दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
31-Jan-2023 02:41 PM
By First Bihar
SHEIKHPURA: इस वक्त खबर शेखपुरा से आ रही है जहां बारातियों द्वारा स्कूल का दरवाजे का ताला तोड़ स्कूल में उपद्रव करने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है स्कूल के कई सामानों को तोड़ा और बेंचों में आग लगा दी. और तो और उपद्रवियों ने गांधी जी की फोटो को भी तोड़ कर नीचे फेंक दिया. उन लोगों ने ब्लैकबोर्ड पर अश्लील शब्द लिख दिए. जब सुबह जब इस बात की जानकारी टोला सेवक को मिली तो उन्होंने ग्रामीणों के साथ बारातियों को बंधक बना लिया. फिर पुलिस को भी घटना की जानकारी दी. बाद में बारातियों पर जुर्माना लगाकर मामले को सुलझा लिया गया.
जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत अरियरी थाना क्षेत्र के देवपुरी गांव का है. यहां बुधनी चौधरी की बेटी की शादी थी. जहां बाराती को गांव के सामुदायिक भवन में ठहराया गया था. लेकिन कुछ बाराती पास के स्कूल में घुस ताला-तोड़ उपद्रव किए. सुबह जब बच्चों को योगासन कराने के लिए स्कूल के टोला सेवक अनिल चौधरी पहुंचे तब इस बात की जानकारी हुई. फिर गांव वालों के सहयोग से बारातियों को बंधक बना लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. लेकिन बाद में तोड़े गए सामान और नुकसान के एवज में बारात पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसके बाद ही बारातियों को जाने दिया गया.
इस मामले में अरियरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने जानकरी दी कि नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरजपुर गांव से कल देवपुरी में बारात आई थी. सभी बारातियों को गांव में के सामुदायिक भवन में ठहराया गया था. लेकिन आधी रात को बारातियों ने सामुदायिक भवन की दीवार फांद कर स्कूल के दो कमरों का दरवाजा तोड़ दिया और सारे सामान को तोड़ फोड़ दिया. बारातियों ने पंखा इत्यादि कई सामानों को तोड़कर बाहर फेंक दिया.