धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
23-Aug-2024 01:24 PM
By First Bihar
BETTIAH: बिहार के बेतिया में शिक्षा के मंदिर में एक शिक्षक की हैवानियत सामने आई है, जहां शिक्षक ने तीसरी क्लास के छात्र को छोटी सी बात पर जानवरों की तरह पीटा। आरोपी शिक्षक छात्र को उस वक्त तक पीटता रहा जबतक कि वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर गया।
दरअसल, पूरा मामला बैरिया पंचायत के वार्ड नंबर 9 की है। पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय के शिक्षक अरफाक आलम ने मासूम बच्चे आशिष की पिटाई करते समय आपा खो दिय और मासूम को तब तक पीटते रहे जब तक बच्चा बेहोश नहीं हो गया। देर शाम परिजन बच्चे को लेकर पंचायत के मुखिया नवीन कुमार के पास लेकर पहुंचे।
जिसके बाद मुखिया ने बच्चे का इलाज कराया और एक वीडियो जारी कर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक ने मासूम बच्चे को किस कदर पिटाई की है, उसके जख्म को देखतक इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। दर्द से कराह रहे बच्चे को राहत देने के लिए पेन किलर का इंजेक्शन दिया गया।
सरकारी स्कूल के शिक्षक के इस करतूत से पंचायत के लोग काफ़ी आक्रोशित हैं और वो आरोपी शिक्षक के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहें है। वहीं पीड़ित बच्चे के परिजनों ने पंचायत के मुखिया और बैरिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट- संतोष कुमार